Skip to main content

दास्तान ए सफर "जिंदगी"2

जीवन की इस लहर में जीवन थोड़ा रुक सा गया है।
तना हुआ सीना और जो गर्व था, वो सर अब झुक सा गया है।
वो बीते पलों की ठंडक और अब हर एक पल की जलन; दोनों गरमा रही है।
तब कोई मुश्किल आते देख मुस्कुराते थे और अब हर एक मुस्कान वो, मुरझा रही है।

परंतु इस उथल-पुथल में भी अजब सा सन्नाटा है।
हालातों की इस मधुर हाला को लांघु कैसे, ये समझ ना आता है।
मेरी भाव-लता से रिसते आंसू को अब, बारिश भी ना छुपा पाएगी।
क्रूरता की बेड़ियां तोड़ लगता है मुझे आलिंगन करने, विपदा भी खुद को छुटा ले आएंगी।
आखिर इतना सह गया हूं, जिसकी गिनती कोई कर नहीं सकता।
क्योंकि टूट चुका हूं इतना कि, अब और गिरने को डर नहीं लगता।

जीवन की इस लहर में हां! जीवन थोड़ा रुक सा गया है।
तना हुआ सीना और जो गर्व था, वो सर झुक सा गया है।

लेकिन कुछ तो है इस समतल में, जहां से मैंने शुरुआत की थी।
आसमां अभी भी उतना ही रोचक लगे, देख जिसे मेरे पहले सपने ने उड़ान भरी थी।
पिछले प्रयासों ने तो अनुभव सिखा दिए हैं कई;
तो चढूंगा जोश से दुगने और अब ऊंचाई का भय है नहीं।
तब तो ऊंचाइयों को बस देखने की ललक थी।
लेकिन अब छूने नहीं, अब तो आसमां को बस छेदने की सनक ही।

तू रुका हुआ जीवन, झुका हुआ सर, वापस उठा सकता है।
पूर्णिमा हो या अमावस, भौर की किरण को अंधकार न डरा सकता है।

इस सामान्य भीड़ में, सामान्य जिंदगी में, असामान्य होने का अहसास भी कुछ और ही है।
कभी लगे बिखरा सा, कभी व्यवस्थित जैसे चला रही अय्यारी जो, हमें और संसार भी, कुछ और ही है।
लेकिन असामान्य लोगों में सामान्य बनने का ख्याल दिल से जाता नहीं।
घोड़ा जो दौड़ रहा ट्रेक पर; आखिर क्यों लांघ बाढ़, मैदानों की उड़ान सीने से लगाता नहीं।

मैं नहीं करता कभी आशा कोई चमत्कार की।
मैं तो करता अभिलाषा नईं बाधा नई ललकार की।
लगे ये कड़ी है स्वप्नों की मेरे, हालात-ए-दुश्मन नहीं।
बहाव ये है सफलता के मेरे, घर्षण नहीं।

इन आंखों ने आसमानों की चमक अभी धुंधलाई नहीं।
कसर भर बाकी है, अरमानों की खनक अभी गहराई नहीं।
करनी है तो बस, एक शुरुआत नई,,,
 एक शुरुआत नई,,,


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

NAYA SAVERA {Hindi Poem}

नया सवेरा क्याॅ लिखना चाहता है तु, आज लिख डाल। क्याॅ उड़ेलना चाहता है तु, आज उड़ेल डाल।। ये जो तेरे मन के भाव है, मत रोक। ये जो तेरे गगन पर निकले पांव है, मत टोक।। क्यों घिरा हुआ है तु, घोर अंधेरो में। क्यों बिखरा हुआ है तु, चिंता के फेरों में। पता है कि तु हार चुका है। उन रोशन सवेरो को भी तु नकार चुका है।। गुमनामी अब तुझे ज्यादा अच्छी लगने लगी। इसलिए, आंखे तेरी क्याॅ उंचाईयों के स्वाद भुलने लगी।। क्याॅ सूरज, अस्त के डर से रोशनी दुबारा लाता नहीं। क्याॅ पंछी, टूटने के डर से घोंसला फिर से बनाता नहीं।। शायद डर लगता है, कि फिर से ना  गिर ‌जांउ। बार-बार गिर के भी चढ़ते रहने का वो, चिंटी से साहस कैसे दिलवाउं। अरे! दिन तो चढ़ते-ढ़लते है, ये ही जीवन-चक्र है। हर रोज उजाला होता, आकाश में पंछी उड़ाने भरते हैं, ये भी निरंतर है।। खुशियों कि बारिशों में भीगना है तो, सिकुड़े क्यों हो, हाथ फैलाओ। अरे! लहराती फसल चाहते है तो, बैठे क्यों हो, बीज लगाओ।। आज ही शुरू कर तु, रूकना भूल डाल। क्याॅ...

My Friend 'Today'

Hey! you Today! Do you remember those shiny days; When happiness coming from many ways. It was nice, cosy, sweet; like floating ganga: And now here only a deep void sound Lay's. Oh! that time, Burden was just a word from thrilling story; Hailing Seems irrigation, like God gives exciting lottery. And in this stave of life, I know that was a superstition: Oof! cause now all those loathsome words are a part of my drizzling poetry. Why? Why! time changes during this longevity, I don't know; Then greeting with hundreds, but I am in solitude boat now. Laughing, fun with friends; I hate this possession of procrastinator monkey: From those electron to pinioned in the mural of failure; what a bloody Newton law. Hey! Today! but you know something; In old time it just a boy is living; And now, search for existence, which my struggle is giving. Woah! still I am alive in the igloo of shallow: And I can hear the harbour of divine is cheering. This is true, that burdens make intersection with...

विद्यासार

विद्यासार क्या होता है विद्या का सार सिर्फ होता है क्या चाटना किताबें हजार क्या एक महिने या साल में प्राप्त कर सकते हैं इसे; कितनी गहराई कितनी चौडाई कितना है इसका प्रसार। शायद होगा ये किसी मानव दिमाग को पढना या स्वयं के विचारो अनुभवों को गढना क्या ये नहीं हो सकता किसी देश की संस्कृति; वरना ये होगा जरूर सफलता की प्रत्येक सिडी पर चढना। कोई कहता कि ये बराबर है माता-पिता के प्रेम जितना कहता कोई रहस्यमयी है आसमां हैं जितना कोई कहता पूरे जीवन का लेखा जोखा है; ओर कोई बताता इसे ब्रह़मांड हो छोटा जितना। असमंझस मे मैं बेचारा सोचता हूॅ बार बार सभी धर्मों को सुनना अच्छा बोलना मानव कल्याणकारी कर दे संसार हमेषा ज्ञान ग्रहण करते रहना, व्रद्धों व प्रकृती की सेवा करना; बच्चों को देना अच्छे संस्कार। अरे! हा! असल मे यही तो है सम्पूर्ण विद्या का सार।।